Tuesday, September 22, 2015

लाल ग्रह पर मंगल मिशन कई सालों तक चलेगा: इसरो

लाल ग्रह पर मंगल मिशन कई सालों तक चलेगा: इसरो | Zee News Hindi


बेंगलुरु : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि लाल ग्रह पर इसका मंगल मिशन कई सालों तक चलेगा क्योंकि इसमें ज्यादा समस्या नहीं है, और अब तक किसी नाकामी का सामना नहीं करना पड़ा है। गौरतलब है कि इसरो मंगल पर अपना अंतरिक्षयान भेजे जाने के एक साल पूरा होने के जश्न की तैयारियों में जुटा है।
इसरो के अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने यहां पत्रकारों को बताया कि मंगल (मिशन) कई सालों तक चलने की उम्मीद है क्योंकि यह सौर संयोजन की प्रक्रिया से भी गुजर चुका है। लिहाजा, हमें इसमें समस्या नहीं दिखाई देती।
भाषा

No comments:

Post a Comment